प्रमोद मिश्रा
रायपुर/बिलाईगढ़, 25 जून 2023

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ से विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को अक्सर आपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ झूमते, नाचते गाते देखा होगा । उनकी इन्हीं सादगी की वजह से चंद्रदेव राय हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के चहेते भी रहते हैं ।
एक बार फिर विधायक चंद्रदेव राय का यही रूप देखने को मिला है । दरअसल, बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सुहागपुर में बाराती कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्रदेव राय अपने आम कार्यकर्ताओं के साथ बाराती बनकर झूमते नजर आए । इस दौरान अलग-अलग गानों में विधायक चंद्रदेव अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके ।
बता दें कि कांग्रेस के युवा नेता दुष्यंत खूटे के भाई की बारात ग्राम सुहागपुर में गई थी, जिसमें बतौर बाराती विधायक चंद्रदेव राय भी शामिल हुए और बाराती बनकर बारात को खूब इंजॉय भी किया साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाने में थिरकते झूमते हुए नजर आए ।
देखिए विधायक चल रहा है के डांस का यह वीडियो





