10 Mar 2026, Tue
Breaking

Chhattishgarh: कांग्रेस में थमा विवाद; शैलजा बोलीं- ये सब टेंपरेरी काम है और भी फेरबदल होंगे, एक साथ आएगी लिस्ट

प्रमोद मिश्रा, 28 जून 2023

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। लोगों में आने वाले चुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस नेता जनता के बीच जाएं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएं। लोगों के साथ संवाद करें। अपने पार्टी की विचारधारा के बारे में बताएं। हम सभी एकजुट हैं। जनता कांग्रेस के साथ है।

सैलजा ने दोपहर में प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग प्रकोष्ठ प्रमुखों से एक-एक करके वन-टू-वन चर्चा की। रवि घोष को संगठन और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी देने के सवाल पर कहा कि वाले ये सब टेंपरेरी काम है, जैसे मैंने कहा आने वाले समय में हमने पार्टी में और नियुक्तियां भी करनी है। उन व्यक्तियों के साथ-साथ प्रभार और भी फेरबदल होंगे। अध्यक्ष इन चीजों को देखते हुए उस समय एक साथ सभी के लिए आदेश जारी करेंगे। मेरी मोहन मरकाम से बातचीत हुई थी कि सारा काम एक साथ कर दें तो बेहतर होगा। इसके बजाय चार-पांच अब करें। चार पांच बाद में करें। इसलिए एक साथ पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करें।

संगठन और पार्टी में नियुक्तियों को लेकर विवाद पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के सचिवों की भी सूची है और संयुक्त महामंत्री पदों पर भी सूची है। उसके अलावा कई जैसे कई जगहों पर वैकेंसी हैं, कई जगहों पर इस तरह के फेरबदल जो पीसीसी करना चाहती है, तो उन सब चीजों को एक साथ लेते हुए सब कर देंगे। उसमें कोई इशू नहीं है। मैंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से कहा कि यह ठीक नहीं होगा कि चार-पांच लोगों के हम पद जारी करें। बाकी भी बहुत से लोग हैं, जिनकी उम्मीदें भी हैं और जिनको मरकाम एडजस्ट करना चाहेंगे तो फिर एक साथ ही कर दें। उन्होंने कहा ठीक है। प्रदेश संगठन में आगे भी बदलाव होंगे।

पढ़ें   CG: स्कूल शिक्षा विभाग ने शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गठन के संबंध में निर्देश

बीजेपी पर कसा तंज
कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल तक इन्हें ना छत्तीसगढ़ महतारी की याद आई ना ही छत्तीसगढ़ के गौरव की याद आई। इनको केवल अपनी चिंता थी। 15 साल का कुशासन भारतीय जनता पार्टी ने दिया। इसके विपरीत हमारे 5 साल होने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का जो शासन रहा है, जो हर एक नागरिक का शासन रहा है। भारतीय जनता पार्टी पीछे रह गई।

मरकाम के आदेश को पलटा था
बता दें कि पिछले सप्ताह पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पलट दिया था। मंगलवार को राजीव भवन में हुई बैठक में ये मुद्दा भी उठा था। मोहन मरकाम ने अब तक प्रदेश प्रभारी के लेटर के मुताबिक महामंत्री प्रभारी, प्रशासन और संगठन के पद का प्रभार देने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed