8 Mar 2026, Sun

Chhattishgarh: प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़; जांच कमेटी गठित

प्रमोद मिश्रा, 28 जून 2023

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा हो गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। वहीं नवजात को भी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है

बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी मां की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, शहर के एमजी वार्ड निवासी नरगिस बानो (24) को मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिद्धांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर अरविंद वनकर को बुलाया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही महिला की मौत का पता चला उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। डॉक्टरों से भी धक्का-मुक्की हुई।


बच्चे को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया
हंगामा होते देख अस्पताल स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव के तुरंत बाद डॉक्टर और नर्स ने ठंडा पानी पीने के लिए दिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही ऐसा हुआ है। हंगामे में बीच नवजात अल्बेलापरा स्थित शासकीय माता शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शासकीय अस्पताल के डॉक्टर बच्चे की स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं।

पढ़ें   मतगणना प्रेक्षक करेंगे मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed