11 Mar 2026, Wed
Breaking

भीषण सड़क हादसे में गई 25 की जान : डिवाइडर से टकराने पर बस में आग, जिंदा जले 25 यात्री, देखें VIDEO

ब्यूरो रिपोर्ट

महाराष्ट्र, 01 जुलाई 2023

महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात यहां यवतमाल से पुणे जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में बुरी तरह आग लग गई थी जिससे उसमें सवार 33 में से 25 लोगों की जान चली गई।

शीशा तोड़ बचाई जान

ये बस हादसा बुलढाणा के सिंधखेड़ाराजा के पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे का है। जानकारी के मुताबिक बस का टायर फटने के चलते वो हादसे का शिकार हुई और आग पकड़ ली। 25 लोग जिंदा जल गए वहीं 8 ने शीशा तोड़ अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरवाजा नीचे होने से नहीं निकल सके बाहर

लोगों का कहना है कि ड्राइवर का बस पर संतुलन बिगड़ गया था। वो पहले लोहे के खंबे से टकराई और उसके बाद डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी थी जिससे बाहर निकलने का गेट बंद हो गया था।

बस जैसे ही पलटी उसका डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और कुछ लोगों को छोड़ सभी की जान चली गई।

Share
पढ़ें   रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने परिवार के लिए बनाया पक्का मकान, लाभार्थी कोमल सिंह और उसके परिवार वालों ने PM और CM के प्रति जताया आभार

 

 

 

 

 

You Missed