बिलासपुर: फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, लोगों ने किया थाने का घेराव, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 03 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र में बड़े तादात में महिला पुरुषों ने तोरवा थाना का घेराव कर दिया। घेराव कर लव जेहाद करने वाले आरोपी उसकी मां और बहन के खिलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं महिलाएं थाने के अंदर घुसकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

दरअसल तोरवा थाना का घेराव कर रहे भीड़ का आरोप है की कल उन्हे यहां की हिन्दू लड़की नीट का एग्जाम देने गई थी। तोरवा के ही रहने वाले मुस्लिम लड़के आफताब की बहन लड़की से मिलने आई और अपने साथ ले गई। शाम तक लड़की घर नहीं पहुंची तब पता चला की हिन्दू लड़की आफताब की बहन के साथ गई है। लड़की के परिजनों ने जब आफताब के घर कॉल किया तब आफताब की मां ने लड़की के सही सलामत होने की बात कही उसके बाद फोन बंद कर दिया।

कल से हिन्दू लड़की के घर नही पहुंचने पर हिन्दू लड़की के परिजनों और हिन्दू समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और आफताब उसकी मां और बहन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 

 

Share
पढ़ें   देखव LIVE : CM हाउस म हरेली तिहार के धूम...देखव कसना हे माहौल मुख्यमंत्री निवास के...आज मनाय जात हे हरेली तिहार