11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़: बाघ की खाल का सौदा करने वाले CRPF अफसर का नाम आया सामने, लेकिन हो गया फरार

प्रमोद मिश्रा, 07 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बाघ की खाल का 13 लाख रुपये में सौदा करने वाले सीआरपीएफ अफसर का नाम सामने आ गया है। उसके नाम का खुलासा खुद गुरुवार को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने किया। उन्होंने बताया कि अफसर ने 7.5 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। बाकी रकम खाल मिलने के बाद देना तय हुआ था। आरोपी अफसर को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि वह फरार हो गया। उसके पकड़े जाने के बाद और खुलासे हो सकते हैं।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व कार्यालय के कांफ्रेस हॉल में डिप्टी डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने मीडिया को बताया कि, सीआरपीएफ 222 बटालियन के नैमेड कैम्प में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अमित झा ने शिकारियों से खाल का सौदा किया था। डिलीवरी देने से पहले ही वन अमले को इसकी खबर लग गई। इसके बाद वन ने धरपकड़ की लगातार कार्यवाही शुरू कर दी। उपनिदेशक गणवीर धम्मशील ने 30 जून की से लेकर अब तक कि पूरी कार्रवाई का विवरण विस्तार से बताया है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ अफसर, श्रवण झाड़ी, सीताराम, महेंद्र, समैया व संतोष के पकड़े जाने के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं।

बाघ की हड्डियां बरामद
आईटीआर की टीम ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर दफनाई गई बाघ की हड्डियां और मारने के लिए इस्तेमाल हुआ फंदा बरामद किया है। इस मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। बाघ भोपालपटनम के कोंडामौसम गांव के नदी किनारे लगाए गए फंदे में फंसा था। यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व एरिया में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बार्डर पर पड़ता है। आईटीआर की टीम ने कोंडामौसम गांव से बाघ के चारों पैरों की हड्डियां, सिर की हड्डी और जिस फंदे में फंस कर बाघ की मौत हुई उसे बरामद किया था।

पढ़ें   लापरवाही और निष्क्रियता बरतने पर उपवन क्षेत्रपाल और वनपाल बीट प्रभारी निलंबित, कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर में अवैध उत्खनन कर रखा गया 620 बोरी कोयला जप्त

पहले बताया था बेचने के लिए घूम रहे
बीजापुर में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात भोपालपटनम क्षेत्र के मद्देड बफर जोन इलाके के रुद्रारम में छापा मारकर सात तस्करों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाघ की खाल बरामद हुई थी। इसी मामले में सोमवार को दो पुलिसकर्मियों सहित पांच और आरोपी पकड़े गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने तब पांच महीने से खाल बेचने के लिए घूमने की बात बताई थी। जिस बाघ को मारा गया उसकी उम्र करीब ढाई साल बताई गई। यह कार्रवाई उदंती सीतानदी अभ्यारण्य की पोचिंग टीम, इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वन मंडल बीजापुर क टीम ने संयुक्त रूप से की है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed