10 Mar 2026, Tue
Breaking

इलाज का वादा हुआ पूरा :मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रयास से नन्ही वर्षा का हुआ कोक्लियर इंप्लांट

प्रमोद मिश्रा
कोरिया 14 जुलाई 2023
मनेंद्रगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चिरमिरी से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्ही वर्षा अपने परिजनों के साथ आई थी,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्षा और उनके परिवार से बातचीत की तथा उनके पिता मुकेश मिश्रा ने अपनी बच्ची वर्षा के इलाज की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल वर्षा के इलाज के निर्देश दिए। मुकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा को बचपन से ही सुनने और बोलने में तकलीफ थी जिससे दिनचर्या में काफी कठिनाइयां होती हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की मदद से वर्षा को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। एम्स में कुशल चिकित्सकों द्वारा वर्षा का सफल कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी किया गया।
  सर्जरी के बाद वर्षा अब पूरी तरह से सुन सकती है और आवाज सुनकर प्रतिक्रिया भी देती है तथा बोलना भी सिख रही है, उनके पिता मुकेश मिश्रा एवं परिवारजनों ने बेहद खुशी एवं संतोष के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह से मिलकर जिला प्रशासन की सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को देंगे 51 महतारी सदन की सौगात...DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे मुंगेली जिले के प्रवास पर...मंत्री गुरु खुशवंत का कांकेर जिले का दौरा...आज भी कई जिलों में होगी अच्छी बारिश...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed