14 Apr 2025, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ की संस्कृति 4 साल नही 400 साल से भी अधिक पुरानी, कांग्रेस ने पौने पांच साल में फैलाया भ्रम- अरुण साव


प्रमोद मिश्रा, 17 जुलाई 2023
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज रायपुर जिला भाजपा द्वारा मथुरा नगर गौठान, पुराना आमा नाका थाना रोड, डूमर तालाब, पंडित ईश्वरी चरण शुक्ला वार्ड में आयोजित हरेली कार्यक्रम में शामिल हुए। साव ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पहुँच कर छत्तीसगढ़ी परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कृषि कार्य में उपयोग होने वाले औजारों की भी पूजा अर्चना की।



अरुण साव ने कहा कि हरेली हमारे छत्तीसगढ़ का पहला लोक पारंपरिक तिहार है। हरेली तिहार प्रकृति को समर्पित है। छत्तीसगढ़ के किसान अपनी फसल की बोआई, रोपाई का काम पूरा कर लेते हैं और हरेली के दिन नांगर, कोपर, कुदारी, गैंती, रापा सहित जितने भी कृषि उपयोगी औजार होतें हैं उनकी पूजा करते हैं। हम छत्तीसगढ़िया लोग अपने कृषि औजारों को भी देवतुल्य मानकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

और ये काम कोई भी छत्तीसगढ़िया को सिखाने की जरूरत नही है। हम छत्तीसगढ़िया लोग अपने संस्कृति को कभी नही भूले। लेकिन पिछले पौने 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने ऐसा भ्रम फैलाया है कि छत्तीसगढ़िया लोग संस्कृति को भूल गए, भूलते जा रहे हैं।

लेकिन मैं आज भी हम देखते हैं चाहे गांव में रहने वाला हो या शहर में रहने वाला हो नीम के डार अपने घर में आज के दिन जरूर लगाते हैं। चीला, फरा जरूर बनाते हैं। गेड़ी जरूर चढ़ते हैं। नारियल फोड़, नारियल जीतउल जरूर खेलते हैं।
हम छत्तीसगढ़िया लोग अपनी संस्कृति को कभी नही भूले।

भूपेश सरकार ने आज ही के दिन गो मूत्र खरीदने का एलान किया था आज एक साल पूरे हो गए इस सवाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार बढ़ावा देने के लिए कोई भी अवसर नही छोड़ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों से गोमूत्र खरीदने लिए नही बल्कि छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है।
निश्चित ही वो दिन दूर नही जैसे बिहार में चारा घोटाला सामने आया वैसे ही छत्तीसगढ़ में गोबर औऱ गोमूत्र घोटाला सामने आएगा।

भाजपा जिला रायपुर द्वारा आयोजित हरेली तिहार के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल पूर्व विधायक नंदे साहू,श्रीचंद सुंदरानी,संजय श्रीवास्तव ,गोपी साहू सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण माजूद थे।

Share
पढ़ें   शराब घोटाले में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर अरुण साव का बड़ा हमला: कहा- कांग्रेस को हर हाल में देना होगा जवाब, नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक हार से बौखलाई कांग्रेस अब लगा रही बेबुनियाद आरोप!

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed