9 Mar 2026, Mon
Breaking

ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, क्या अब स्मारक को इससे पहुंच सकता है नुकसान?

प्रमोद मिश्रा, 19 जुलाई 2023

Yamuna River Water Level: यमुना नदी का पानी आगरा (Agra) स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) की दीवारों तक पहुंच गया है. हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर से ताजमहल को कोई खतरा नहीं है. उल्लेखनीय है कि ताजमहल की दीवार तक यमुना का पानी केवल 1978 और 2010 में पहुंचा था.


अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर 499 फीट के ‘मध्यम बाढ़ स्तर’ को पार कर गया है. मंगलवार को यहां जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे बना बगीचा जलमग्न हो गया. ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने मंगलवार को कहा, ‘‘वर्ष 2010 में और उससे पहले 1978 में यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था. वर्ष 1978 की बाढ़ में पानी स्मारक के तहखाने के कमरों में घुस गया था.’’

नींव में हैं 42 कुएं
संरक्षण सहायक ने कहा, ‘‘इस साल भी पानी ताजमहल तक पहुंच गया है, लेकिन इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है. मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है. यह चमेली फर्श पर खड़ा है, और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं.’’ अधिकारी ने बताया कि चमेली फर्श लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाया जाता है.


गौरतलब है कि आगरा में यमुना का जलस्तर 45 साल में पहली बार यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है और यमुना का पानी ताजमहल के मुगल गार्डन में भर गया है. यमुना नदी एत्मादौला स्मारक के पास से होकर गुजर रही है. यमुना के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. ताजमहल के आसपास बने निचले इलाकों में भी पानी भर गया है.


ताजगंज श्मशान और पोइयाघाट दोनों पूरी तरह जलमग्न नजर आ रहे हैं. वहीं प्राचीन दशहरा घाट, एत्मादौला का मकबरा, राम बाग, मेहताब बाग, जोहरा बाग, काला गुंबद जैसे इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

Share
पढ़ें   LPG से ITR फाइलिंग तक, आज से बदल गए ये पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed