12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षकों की ली बैठक, जुआ-सट्टा, गुंडे-बदमाशों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से प्रभावी रोक लगाने के दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने गुंडों बदमाशों, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।

Share
पढ़ें   CG की इस राशन दुकान में 20 साल से चल रहा था घोटाला: तौल मशीन में सेटिंग कर कटता था चावल, पुलिस ने जब्त की मशीन, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

 

 

You Missed