7 Mar 2026, Sat
Breaking

11 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: मिनीमाता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

प्रमोद मिश्रा,01 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा चल रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। 11 अगस्त को खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ सकते हैं। इस दिन मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चांजगीर चांपा में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे शिरकत कर सकते हैं। यही से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली प्रवास के दौरान खड़गे को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वो मिनी माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर जांजगीर चांपा में तैयारी चल रही है।

बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले की अधिकांश सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। जिले की 6 सीट में से 2 सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। बाकी के 2 सीट पर बीजेपी और 2 सीटों पर बसपा के विधायक हैं। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए खड़गे की यहां पर बड़ी सभा कराने की तैयारी चल रही है।

इसके पहले भी 21 मई को खड़गे सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने वाले थे पर किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया था। इसके बाद से कयास लग रहा था कि जल्द ही खड़गे का दौरा होगा। ऐसे में संकेत मिल रहा है कि जांजगीर चांपा में खड़गे का भव्य चुनावी कार्यक्रम होगा।

Share
पढ़ें   लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवारजनों के साथ खेली खुशियों भरी होली: रंग-गुलाल उड़ाकर दी बधाई, लोक गायिका गरिमा दिवाकर के फाग गीतों पर झूमे लोग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed