8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में भगवान राम का वन गमन पथ, प्रदेशवासियों के रग-रग में बसे हैं भांचा राम

प्रमोद मिश्रा, 01 अगस्त 2023


रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि पर बड़े-बड़े संत-महात्मा हुए हैं। गुरु घासीदास बाबा से लेकर अनेक संत महात्माओं की जन्मस्थली यह धरती रही है। श्रृंगी ऋषि का आश्रम भी हमारे छत्तीसगढ़ में रहा है। भगवान राम अपने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया। इस वजह से यह प्रदेश बड़ा अध्यात्म का केंद्र रहा है।

हर काल में छत्तीसगढ़ की उपस्थिति पौराणिक काल से लेकर सभी काल में उल्लेख मिलता है। भगवान की असीम कृपा छत्तीसगढ़ की धरती पर है। यह धरती प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। कोयले से लेकर पूरे का भंडार इस धरती पर है। बड़ी बड़ी नदियां, बड़े-बड़े जंगल, बड़े-बड़े पहाड़, प्रदेश की धरती पर है। धरती पर ना केवल स्वाधीनता के आंदोलन में प्रभावी भूमिका रही है अपितु छत्तीसगढ़ साधु संत महात्माओं का कर्मस्थली धार्मिक प्रचार का केंद्र रहा है।
संत कबीर को मानने वाले लोग भी इस धरती पर बड़ी संख्या में रहते हैं।

प्रदेश के लोग बड़े सीधे साधे भोले भाले मेहनती लोग हैं। अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का स्वभाव यहां के लोगों में हैं।

यह प्रदेश कांग्रेस के शासन में वर्षों तक विकास के कार्यों से उपेक्षित और शोषित रहा है। यह असीम संभावनाओं का प्रदेश है। जहां प्राकृतिक संपदा का भंडार है। विकास के अनुकूल वातावरण है। प्रदेश को आगे बढ़ाने इन संभावनाओं को भाजपा ने पहचाना। तत्कालीन प्रधानमंत्री हम सबके नेता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। बाजपेयी जी के सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास 15 साल तक भाजपा ने किया।

आज यहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में किस प्रकार से चल यह हम सबको मालूम है। जिस प्रकार से 2014 के पूर्व UPA सरकार ने देश में घोटाले पर घोटाले किये। उसी राह पर चलते हुए भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यहां घोटालों की लंबी श्रृंखला बन गई है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, DMF घोटाला, गोबर घोटाला, गौठान घोटाला हो यहां घोटालों का सिलसिला चल पड़ा है। पूरे प्रदेश में विकास के सारे कार्य ठप पड़े हुए हैं।

यहां कांग्रेस की ऐसी सरकार हैं जिसने पौने पांच साल में पूरे प्रदेश में एक नया प्राथमिक शाला नहीं खोल पाए। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं बनवा पाए। बड़े बड़े वादे करके राज्य में सरकार बनाने वाले भूपेश बघेल ने जनता को धोखा देने का कार्य किया है।

अनुसूचित जाति के साथ अन्याय और अत्याचार कांग्रेस शासन में बढ़ा

अरुण साव ने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से हमारे अनुसूचित जाति समाज के साथ अन्याय हो रहा है। शासन, प्रशासन व सामाजिक सभी दृष्टि से इस समाज को दबाने का कार्य भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। NCRB के आंकड़े और रिपोर्ट यह बतलाता है कि कांग्रेस शासन में SC समाज के साथ किस तरह से अन्याय व अत्याचार हुआ है।

साव ने कहा कि राष्ट्र विरोधी लोग हमारे अनुसूचित जाति समाज के बीच भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। उन्हें विकास के मुख्य धारा से अलग करने के काम में कुछ लोग लगे रहते हैं। लेकिन अब यह समाज इन राष्ट्र विरोधी लोगों को पहचान चुका है। इनके धोखे गठजोड़ में समाज के लोग आने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपने अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ समाज को न्याय दिलाने का भरसक प्रयास किया है।

Share
पढ़ें   न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, 15 फरवरी तक किए जा सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed