8 Mar 2026, Sun
Breaking

BJP का मिशन 2023 : घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का अभियान कल से होगा शुरू, सभी वर्ग के लोगों से सुझाव लेगी समिति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अगस्त 2023

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र के लिए प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव संग्रहित करने के अभियान का कल 03 अगस्त को शुभारंभ करने जा रही है।
घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि सुझाव संग्रह के जरिए भाजपा का जन के मन को प्रदेश के विकास में साझेदार बनाने का लक्ष्य है। भाजपा का घोषणा पत्र जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा। राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम सुबह 11 बजे रखा गया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Share
पढ़ें   200 घरों में धर्मांतरण की साजिश का खुलासा: राजनांदगांव से चल रहा था नेटवर्क, अवैध चर्च-आश्रम पर छापा, नाबालिगों का रेस्क्यू

 

 

 

 

 

You Missed