8 Mar 2026, Sun
Breaking

रायपुर: दो बदमाशों के बीच वर्चस्व के लिए खूनी झड़प, दो लोग गंभीर रूप से घायल, छह गिरफ्तार-कई फरार

प्रमोद मिश्रा, 03 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में गुंडे-बदमाश धारदार तलवार लेकर घूम रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी के मौदहापारा राजबंधा मैदान के पास देर रात बलवा हुआ। दो पक्षों के बीच में काफी झगड़ा हुआ। चाकू, तलवार और फरसा भी चला है। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है,

बताया जाता है कि इलाके के बदमाश आसिफ और फिरोज के बीच वर्चस्व की लड़ाई की वजह से बलवा हुआ है। बाहरी बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों और दुकानों में तलवार चाकू से नुकसान भी पहुंचाया है। यह झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ है। बदमाशों ने जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे बरसाए हैं। इससे मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। घटना के दौरान बदमाश हाथ में हथियार पकड़ कर लहराते नजर आ रहे हैं।

मौदहापारा पुलिस ने घटना में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही और भी कई संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की जांच में जुटी है।

Share
पढ़ें   आज लौटेंगे CM भूपेश और विधायक : 'मिशन दिल्ली' पूरा करने के बाद आज लौटेंगे CM भूपेश और उनके विधायक, एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी, 130 सीटर प्लेन से करेंगे लैंडिंग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed