11 Mar 2026, Wed
Breaking

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आड़पथरा डैम का किया निरीक्षण, हालात पर लगातार नजर रखने और प्रभावितों को हर संभव मदद करने अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 04अगस्त 2023

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल आज रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के ग्राम आड़पथरा स्थित डैम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। लगातार हो रही बारिश की वजह से मांड नदी पर स्थित आड़पथरा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंत्री श्री पटेल ने प्रभावित ग्रामवासियों से मुलाकात कर उन्हें हो रही समस्याओं की जानकारी ली। श्री पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें भारी बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव सहायता करने को कहा। 


       रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। मांड नदी भी उफान पर है। मांड नदी खरसिया के कुछ गांवों से होकर गुजरती है जो खरसिया के दर्जनों गांव के लिए जीवनदायिनी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आड़पथरा डैम उफान पर है।  डैम के गेट का वायर टूट जाने से कई गांव प्रभावित हैं। डेम के नीचे व ऊपरी तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है। आज सुबह से हो रही बारिश के कारण मांड नदी आड़पथरा डैम के ऊपरी तट में स्थित ग्राम नवरंगपुर, देहजरी, गुरदा, भालुनारा, रसियामुड़ा, नवागांव तथा नीचे तट में स्थित ग्राम जबलपुर, कुम्हारडीपा, भगोराडीह, दर्रामुड़ा, जामपाली और कुर्रूभांठा तक मांड नदी का पानी पहुंचने लगा है। गांवों के खेत-खलिहानों में लबालब पानी भरा हुआ है। 

Share
पढ़ें   लोकार्पण : संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने हाई स्कूल भवन व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, नवधा रामायण कार्यक्रम में भी हुई शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed