8 Mar 2026, Sun

चंद्रयान-3 ने भेजी तस्वीर तो चांद पर दिखाई दिए बड़े-बड़े गड्ढे, जानिए क्या है इसका कारण?

प्रमोद मिश्रा, 08 अगस्त 2023

फिल्मों से लेकर असल जिंदगी में जब भी हमें किसी की खूबसूरती की तारीफ करना होती है तो हम उसकी तुलना चांद से करते हैं। लेकिन शायद अब हमें ऐसी तुलना करनी बंद कर देनी चाहिए। दरअसल हुआ यह है कि हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रमा की कुछ तस्वीरें दुनिया के साथ साझा की है। इन तस्वीरों को चंद्रयान-3 से लिया गया है। इन तस्वीरों में चंद्रमा पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इन बड़े-बड़े गड्डों को ‘चांद के दाग’ कहा जा रहा है। हालांकि कई लोगों को यह पता नहीं है कि चंद्रमा पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे क्यों बने होते हैं। अगर आपको भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

चांद पर क्यों होते हैं ‘दाग’?
दरअसल चंद्रमा पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के पीछे उल्कापिंड, छोटे ग्रह और धूमकेतु जिम्मेदार हैं। पिछले करोड़ों सालों में कई उल्कापिंड, छोटे ग्रह और धूमकेतु की चंद्रमा की सतह से टक्कर हुई है। हर एक टक्कर से चंद्रमा की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बनते गए। इस घटना को इम्पैक्ट क्रेटर कहा जाता है। ऐसा नहीं है कि यह घटना चंद्रमा के साथ ही होती है बल्कि पृथ्वी के साथ भी ऐसा हो चुका है। अब तक पृथ्वी पर करीब 180 इम्पैक्ट क्रेटर के बारे में पता लगाया जा चुका है।

290 किलोमीटर का गड्डा
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि चंद्रमा पर बना सबसे बड़ा गड्डा 290 किलोमीटर की है। यह गड्डा तब बना था, जब एक 40 किलोग्राम का पत्थर 90 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चंद्रमा की सतह से टकराया था। इस गड्डा इतना बड़ा है कि आप इसे टेलिस्कोप की सहायता से जमीन से भी देख सकते हैं। इसके अलावा भी चंद्रमा पर करीब 14 गड्ढे मौजूद हैं।

करोड़ों साल रहते हैं गड्ढे
दरअसल चंद्रमा पर पृथ्वी की तरह वातावरण नहीं है। पृथ्वी पर ऐसे गड्ढे होते हैं तो उनमें पानी या मिटटी भर जाती है। इन गड्डों में पेड़-पौधे उग जाते हैं। धीरे-धीरे यह गड्ढे भर जाते हैं। वहीं चंद्रमा पर ऐसा कुछ होता है। यही कारण है कि वहां गड्ढे करोड़ों साल तक ऐसी ही रहते हैं।

Share
पढ़ें   प्रदेश का अनुपूरक बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed