12 Mar 2026, Thu
Breaking

प्रदेश का अनुपूरक बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

प्रमोद मिश्रा
 रायपुर, 24 जुलाई 2024


छत्तीसगढ़ विधानसभा में 23 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। सदन में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 7 हजार 329 करोड़ रुपए के प्रथम अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन योजना, के साथ खेल सुविधाओं, आंगनबाड़ी भवन, सहित अनेक योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए प्रावधान रखे गए हैं। साय सरकार ने यह अनूपूरक बजट विकसित भारत और छत्तीसगढ़ विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बनाया है।


    बजट सत्र पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इस बजट में गरीब, महिला, मध्यमवर्गीय, छोटे व्यापारियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। जिससे प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके।


     इस अनुपूरक बजट के लिए लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज विश्वकर्मा जयंती से लेकर स्वच्छता-आवास उत्सव, ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’, रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0, आदि सेवा पर्व, श्रमिक महासम्मेलन, पीएम जीवनी प्रदर्शनी, सेवा पर्व-एक पेड़ माँ के नाम 2.0 और खारून गंगा महाआरती तक कई बड़े आयोजनों में होंगे शामिल, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed