8 Mar 2026, Sun

गरियाबंद : मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों और समूह की महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला


प्रमोद मिश्रा
गरियाबंद, 12 अगस्त 2023
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज लगभग 500 स्कूली बच्चों और स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत् -प्रतिशत मतदान और मताधिकार का उपयोग करने लोगों को संदेश दिया। मतदाता जागरूकता के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गरियाबंद के गांधी मैदान में महिला और बच्चों ने मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली इंडोर स्टेडियम में पहुंचने केे पश्चात मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। महिला और बच्चों ने गरियाबंद जिले के नक्शे को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित किया। साथ ही शत-प्रतिशत वोट का भी मानव श्रृंखला निर्माण किया। इसके अलावा महिला समूहों ने चुनई तिहार शब्द को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित कर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। इसके तहत छात्र -छात्राओं ने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने का आह्वान किया। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में ईव्हीएम मशीन भी प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मॉकपोल और वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों से भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की। साथ ही विवाह करके अपने ससुराल आये नवविवाहितों को भी नए जगह पर अपना नाम सूची में जोड़वाने की अपील की।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़...CM विष्णुदेव साय आज राजधानी में ही करेंगे दौरा...कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर...विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन...भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का छग दौरा... पढ़े पूरी ख़बर...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed