12 Mar 2026, Thu
Breaking

बेमेतरा : जिले में “मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत, बलिदानियों को किया जा रहा याद

प्रमोद मिश्रा

बेमेतरा, 12 अगस्त 2023
आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में दो साल तक शानदार आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाया गया। जिसका इस साल स्वतंत्रता दिवस पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ समापन हो जाएगा। केंद्र सरकार इस 15 अगस्त को “मेरी माटी मेरा देश” अभियान से साथ मनाने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 9 अगस्त से शुरू हो गयी है।
   बेमेतरा जिले में अभियान की शुरूआत भी 9 अगस्त से शुरू हुई है और यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने बीते मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को शासन के दिशा/निर्देशानुसार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए चलाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के दौरान केंद्रीय और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार“हर घर तिरंगा”कार्यक्रम का आयोजन के लिए कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने कार्यक्रम के सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है।
    नगरीय नगर पंचायत बेरला के वार्ड 13 में कर्मा माता चौक में “मेरी माटी मेरा देश”कार्यक्रम बीते बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृभूमि के लिए जीना, समय के प्रत्येक क्षण एवं जीवन तथा प्रत्येक कार्य को देश के लिए समर्पण करने वाले बलिदानियों को याद किया जा रहा हैं। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के इस कार्यक्रम में क्षेत्र से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही शपथ ग्रहण भी किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वनिष दुबे, उप अभियन्ता श्री मयंक राठौड़, अध्यक्ष श्री रास बिहारी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री भारत भूषण साहू, सभापति श्री राजेश दुबे, श्री सुनील जैन, प्रमोद गौसेवक, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, समस्त नगर पंचायत अधिकारी/कर्मचारी, महिला स्व.सहायता समूह के सदस्यगण एवं आम नागरिक शामिल हुए।

पढ़ें   अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, चार दिन पहले ही ऐसे झटकों से गई थी चार हजार की जान

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed