6 Apr 2025, Sun 6:18:06 PM
Breaking

Chhattisgarh: दीपक बैज ने राजीव भवन तो अरुण साव ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया ध्वजारोहण, वरिष्ठ नेताओ की रही मौजूदगी

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 15 अगस्त 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज एवं वंदना एवं राज्यगीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने ध्वजारोहण के बाद शुभकामना संदेश का वाचन किया।

दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा फहराया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे।

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 :खेलों को और भी रोमांचक बनाने इस बार कुश्ती एवं रस्सीकूद प्रतियोगिता भी, एकल श्रेणी में शामिल किए गए दोनों खेल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed