10 Mar 2026, Tue
Breaking

जिला पंचायत सदस्य विक्रांत साहू ने की कसडोल विधानसभा से दावेदारी, विक्रांत बोले : “कसडोल क्षेत्र की जनता की सेवा करने ही मेरा एकमात्र लक्ष्य”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 अगस्त 2023

जिला पंचायत सभापति विक्रांत साहू ने कसडोल विधानसभा से कांग्रेस विधायक पद के उम्मीदवार बनने के लिए फॉर्म जमा किया है । आज विक्रांत साहू ने कसडोल, लवन और पलारी के ब्लॉक अध्यक्षों को फॉर्म देकर अपनी दावेदारी की । फॉर्म जमा करने के लिए विक्रांत साहू अपने सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ फॉर्म जमा करने पहुंचे । विक्रांत साहू ने कहा कि कसडोल विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना परम लक्ष्य है । साहू ने कहा कि कसडोल क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है, अगर पार्टी मुझे उम्मीदवार बनाती है, तो अपने कसडोल विधानसभा की जनता की सेवा करने के लिए मैं अपना सबकुछ न्यौछावर कर दूंगा ।


आपको बताते चलें कि विक्रांत साहू बतौर जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ कसडोल विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय है ।

Share
पढ़ें   रायपुर रेलवे :युवा कांग्रेस ने सांसद सुनील सोनी के निवास का किया घेराव,बोले- कब होगी यात्रियों की परेशानी दूर

 

 

 

 

 

You Missed