8 Mar 2026, Sun
Breaking

बीजेपी के हुए सतनामी समाज धर्म गुरु बालदास साहेब; प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की उपस्तिथि में किया भाजपा प्रवेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अगस्त 2023

आज छत्तीसगढ़ बीजेपी में आरंग विधानससभा क्षेत्र से सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब ने आज कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके नेतृत्व में सतनामी समाज के गुरु खुशवन्त दास साहेब, गुरु आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब समेत कई सैकड़ों लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रवेश किया। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ओम प्रकाश माथुर ने पार्टी में प्रवेश कराया। इसके अलावा लमीक्षा गुरु डहरिया, नगर पालिक अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी, यशवंत टंडन , जनपद सदस्य विनोद साहू समेत कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विजय शर्मा, नवीन मार्कण्डेय,’टंकराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस पर उपेक्षा का लगाया आरोप
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए गुरु बालदास साहेब ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है। भेदभाव किया गया। समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। सम्मान नहीं मिला तो इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।

पद ना मिलने से थे नाराज
साल 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कोई पद नहीं मिलने पर वो काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। उनका प्रदेश के एससी सीटों पर अच्छा खास प्रभाव है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटें आरक्षित है। इसके साथ ही करीब 50 फीसदी सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव रहता है।

Share
पढ़ें   MORNING BREAKING : 10 गांवों के 43 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण... सभी नक्सलियों के खिलाफ जारी किया गया था वारंट

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed