12 Mar 2026, Thu
Breaking

प्रकाशराज के खिलाफ पुलिस में श‍िकायत दर्ज, Chandrayaan 3 का मजाक बनाने पर बढ़ा विवाद, भड़के हिंदू संगठन

प्रमोद मिश्रा, 22 अगस्त 2023

चंद्रयान-3′ मिशन पर कॉन्ट्रोवर्शल कॉमेंट कर लोगों के निशाने पर रहे साउथ सिनेमा के एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है। भारत के मून मिशन के खिलाफ एक्टर के मजाकिया पोस्ट से हर किसी को धक्का लगा और अब खबर है कि हिंदू संगठनों ने पुलिस में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रकाश राज के Chandrayaan 3 को लेकर किए इस पोस्ट के बाद से ही लोग लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब देश के हिंदू संगठनों के नेताओं ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और प्रकाश राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रकाश राज ‘इसरो’ के मून मिशन ‘चंद्रयान 3’ का मजाक उड़ाया!
प्रकाश राज ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित पोस्ट किया था और ‘इसरो’ के मून मिशन ‘चंद्रयान 3’ का मजाक उड़ाया था। एक्टर ने इस मून मिशन का मजाक उड़ाते हुए एक कार्टून शेयर किया था। उनके इस पोस्ट में एक शख्स लुंगी पहने हुए एक मग से दूसरे मग में चाय डालता दिख रहा है। इसे तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर’।

भड़के लोगों ने कहा- आप पार्टी और राष्ट्र का अंतर भूल गए?
वैसे तो प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे इस शख्स को लेकर कुछ लिखा नहीं है, लेकिन लोग इस तस्वीर को देख नाराज जरूर दिख रहे हैं। लगातार वे सोशल मीडिया कॉमेंट पर अपनी नाराजगी भी दिखा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, ‘चंद्रयान भारत राष्ट्र का प्रोजेक्ट है। हम जैसे करोड़ों भारतीय अपने मन की अतल गहराइयों से कामना कर रहे हैं कि हमारा चंद्रयान अभियान सफल हो। और एक आप है!आप पार्टी और राष्ट्र का अंतर भूल गए? सुधार कीजिए भाई साहब।’

लोगों ने कहा- चंद्रयान मिशन इसरो का है, बीजेपी का नहीं
एक ने कहा, ‘प्रकाश जी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, बीजेपी का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं।’ लोगों ने कहा है कि आप हमारी नजरों में बहुत नीचे गिर गए हैं।

Share
पढ़ें   अयोध्या दर्शन: 26 जनवरी को होगा पहली आस्था स्पेशल ट्रेन का आगमन, श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत सत्कार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed