11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़: आप ने की दो सहप्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश में उतरे पंजाब के 2 विधायक, तेज होगी चुनावी तैयारी

प्रमोद मिश्रा, 25 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को शेष कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तरों में जाकर अपने वायदों को गिना रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में 2 और सहप्रभारियों की नियुक्ति किया है। दोनों ही पंजाब के विधायक हैं। प्रदेश में आप चुनावी रणनीतियों पर जमकर तैयारियों में जुट गए हैं।

छत्तीसगढ़ में आप ने दो सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। आप ने बताया कि अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने ये नियुक्तियां की है। दोनों ही पंजाब के विधायक हैं। पंजाब के फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा से अमोलक सिंह और पंजाब के मोगा जिले की बाघा पुराना विधानसभा से अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

आप ने 9 गारंटी देकर दावेदारी पेश
इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रायपुर में चुनावी शंखनाद करते हुए छत्तीसगढ़वासियों को 9 गारंटी दी है। वहीं 10वीं गारंटी जब वो चौथी बार प्रदेश आएंगे, तब देंगे। आप ने 9 गारंटी देकर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब-दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां झूठी घोषणा पत्र बनाती हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में केवल आप ही जनता को उनके हक और अधिकार की ‘गारंटी’ देती है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाबवासियों को मिल रही सरकारी सुविधाओं का बखान किया। राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि निशुल्क बिजली की गारंटी से ही सबसे ज्यादा बीजेपी को करंट लगती है।

Share
पढ़ें   CG में पुलिस परिवारवालों का प्रदर्शन : राज्य के लगभग तीन हज़ार पुलिस परिवार के सदस्य आज घेरेंगे पुलिस मुख्यालय, पढ़िये आखिर क्यों पुलिस विभाग में पदस्थ जवान का परिवार पुलिस विभाग के खिलाफ ही हैं आंदोलन को मजबूर?

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed