11 Mar 2026, Wed

जहां उतरा चंद्रयान-3 पीएम मोदी ने उसे दिया ‘शिव शक्ति’ का नाम, जहां पड़े चंद्रयान-2 के पदचिह्न वो जगह अब ‘तिरंगा प्वाइंट’

प्रमोद मिश्रा, 26 अगस्त 2023

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह को नाम दिया है। पीएम मोदी बेंगलुरू में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे थे। यहां वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे परिवारजनों, आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को- शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

लैंडर ने अंगद की तरह जमाया पैर
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबका जितना गुणगान करूं, वह कम है। मैं आपकी जितनी सराहना करूं वह कम है। मैं वह फोटो देखी, जिसमें हमारे मून लैंडर ने अंगद की तरह चंद्रमा पर मजबूती से अपना पैर जमाया हुआ है। एक तरफ विक्रम का विश्वास है, दूसरी तरफ प्रज्ञान का पराक्रम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिह्न छोड़ रहा है। कैमरों से ली गई तस्वीरें अद्भुत है। मानव सभ्यता में पहली बार, धरती के लाखों साल के इतिहास में पहली बार उस स्थान की तस्वीर मानव अपनी आंखों से पहली बार देश रहा है। पीएम ने कहा कि यह तस्वीर दुनिया को दिखाने का काम भारत ने किया है।

क्यों रखा शिवशक्ति नाम?
शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है। और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है। चंद्रमा का शिव शक्ति का पॉइंट हिमालय से कन्याकुमारी के जुड़े होने का बोध कराता है। हमारे ऋषियों ने कहा कि-


येन कर्माण्य पसो मनीषिणो यज्ञे कृण्वन्ति विदथेषु धीराः।
यद पूर्वम यक्ष मन्तः प्रजानाम तन्म मनः शिवसङ्कल्पमस्तु
अर्थात जिस मन से हम कर्तव्य कर्म करते हैं, विचार और विज्ञान को गति देते हैं और जो सबके भीतर मौजूद है, वो मन शुभ और कल्याणकारी संकल्पों से जुड़े। मन के इन शुभ संकल्पों को पूरा करने के लिए शक्ति का आशीर्वाद जरूरी है। यह शक्ति हमारी नारी शक्ति है। हमारी माताएं बहनें हैं।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़ : अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार, प्रथम बार गांजा तस्करी के हर कड़ी पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.