सतीश शर्मा बने प्रदेश सचिव, PCC अध्यक्ष और CM समेत नेताओं को दिया धन्यवाद, 2023 में किया ऐतिहासिक जीत का दावा

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बलौदाबाजार राजनीति रायपुर

तोमेश साहू

रायपुर, 26 अगस्त 2023

 

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के टीम में कसडोल ब्लाक से सतीश शर्मा को प्रदेश सचिव बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के कांग्रेसियों में भारी उत्साह है और उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गौरतलब है कि सतीश शर्मा ने सन 1992 में एनएसयूआई,(भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के छात्र राजनीति से अपनी शुरुआत की, जिसके बाद वो 1998 में ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष और 2001 में रायपुर जिला युवक कांग्रेस में उपाध्यक्ष बने। सन् 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने में लगे रहे और पार्टी को सफलता भी मिली। सन् 2012 में बलौदा बाजार जिला कांग्रेस में सदस्य बने और विभिन्न पदों में पदाधिकारी रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में कार्य करते रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर सतीश शर्मा ने कहा है कि पार्टी के द्वारा जो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करूंगा। कांग्रेस पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उसका फायदा भी मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि किसानों के हित में जो कार्य किए गए हैं, उससे किसान बहुत खुश हैं और सभी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किया जाएगा, जिससे किसानों को भरपूर पैसा मिलेगा। भूपेश सरकार में आज खेती फायदे का काम हो गया है, जिससे रकबा बढ़ा है। किसानों के लिए युवाओं के लिए छात्रों के लिए महिलाओं के लिए शासकीय कर्मचारियों के लिए वन क्षेत्रों में निवास करने वालो के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, जिससे लोगों की जिंदगी में खुशहाली आया है ।

पढ़ें   धमतरी ब्रेकिंग : कैदी ने जेल के भीतर फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़खानी के मामले में हुई थी एक साल की सजा

प्रदेश सचिव शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी, तो धान खरीदी की स्थिति सभी को मालूम है। धान का बोनस देने की बात चुनाव होते ही भूल जाते थे। चुनावी घोषणा पत्र में कह कर मुकर जाते थे। जर्सी गाय देने का वादा करके किसी को एक गाय भी नही दिए । भाजपा शासन काल में नान घोटाला, बैंक घोटाला, आंखफोड़वा कांड जैसे ऐसे कई उदाहरण हैं, जिससे राज्य की जनता परेशान हो गए थे जिसके कारण 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बंपर वोट देकर स्पष्ट बहुत की सरकार बनाने में सफल हुए थे। शर्मा ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।

Share