3 Jun 2025, Tue 12:07:19 AM
Breaking

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा छात्राओं को सायकल वितरित

प्रमोद मिश्रा, 28 अगस्त 2023

पंडित रामसहाय मिश्र शासकीय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय महोबा बाजार रायपुर में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को सायकल वितरण और मतदान के लिए जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रकाश जगत और अन्य अतिथियों द्वारा छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर और नारों की सहायता से मतदान के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं से विद्यालय के विकास व समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रवि थामस ने की। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपा दास व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, CM बोले : "छत्तीसगढ़ में जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना"

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed