7 Mar 2026, Sat

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 सितंबर 2023

दीक्षांत समारोह में शोभायात्रा के साथ राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और गुरु घासीदास के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का हुआ भव्य स्वागत।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं स्नातक, स्नातकोत्तर, पत्रोपाधि आदि में उत्तीर्ण 2 हजार 9 सौ 46 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी।
समारोह में प्रमुख रूप से राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार चक्रवाल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद श्री अरुण साव, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर संभागायुक्त श्री के. डी. कुंजाम, आईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह उपस्थित हैं।

Share
पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण : राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा, 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.