11 Mar 2026, Wed
Breaking

रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों के लोकार्पण आज: प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा वॉलीवुड पार्श्व गायिका रीनी चन्द्रा द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 7 सितंबर 2023
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। सरगुजा का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास काल का लगभग दो वर्ष का समय यहां के वनों एवं वनवासियों के बीच व्यतीत किया। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर 2023 को रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है, साथ ही अंबिकापुर शहर में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन एवं गृह मंत्री शताम्रध्वज साहू व खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राम वन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 7 सिंतबर 2023 को प्रातः 11 बजे रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तथा दोपहर 3  बजे से भव्य रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत 6.76 करोड़ रूपये की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य किये गए हैं।
रामायण महोत्सव में प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में दोपहर 03.00 बजे से किया जाएगा। रामायण महोत्सव में सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले के राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली दलों की प्रस्तुति एवं ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली को वाद्य यंत्र हेतु डेमो चेक मुख्य अतिथि  के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा रीनी चन्द्रा वॉलीवुड पार्श्व गायिका द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

Share
पढ़ें   अगर आपकी भी वजन है बहुत ज्यादा तो घबराइए मत..पहली बार 'प्लस साइज' लड़कियों और महिलाओं के लिए होने जा रहा रायपुर में यह कांटेस्ट, जानिए कब और कहां होगा यह कांटेस्ट..

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed