13 Mar 2026, Fri
Breaking

G20 Summit Schedule 2nd Day: दिल्ली पर टिकी विश्व की निगाहें, आज जी20 सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा, 10 सितम्बर 2023

नई दिल्ली में शानदार तरीके से चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit Delhi) का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत में चल रहे इस सम्मेलन को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor सहित कई अहम फैसले लिए गए।

आज सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आइये जानते हैं कब-कौन सा आयोजन होगा।

सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक: राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर।

सुबह 9:00 से 9:20 बजे: विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे

सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।


सुबह 10:15 बजे से सुबह 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह।


सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: G20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र ‘वन फ्यूचर’ का आयोजन होगा, जिसके बाद G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाया जाएगा। इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन समारोह होगा।

समारोह के समापन के बाद वैश्विक नेता भारत मंडपम से प्रस्तान करेंगे।

Share
पढ़ें   लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed