11 Mar 2026, Wed
Breaking

आज अंतिम तारीख : मतदाता सूची में नाम जोड़ लो या हटा लो



प्रमोद मिश्रा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 सितंबर 2023
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य अवधि सोमवार 11 सितम्बर 2023 को समाप्त हो रहा है। इसलिए निर्वाचन के नियम अनुसार मतदाता से अपील है कि वो मतदाता सूची में नाम जोड़ ले या हटा ले या फिर सुधार करा ले।
 निर्वाचन नियमावली के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर नए मतदाता का आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम, स्थान, पता की गलत प्रविष्टि होने पर सुधार करवाया जा सकता है। मतदाता की मृत्यु अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटवाया जा सकता है। नवीन फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जा सकता है। आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है। दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित करवाया जा सकता है। 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में यदि 18 वर्ष की आयु पूरी हो रही है तो मतदाता बनने हेतु अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से कोई भी मतदाता ऑनलाइन फार्म 6, 7 और 8 भर सकते हैं।

Share
पढ़ें   बाबा बागेश्वर धाम पर CM का बड़ा बयान : CM ने चमत्कार दिखाने पर पर दिया बयान, कहा : 'सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, ये जादूगरों का काम है, ये उचित नहीं है'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed