9 Mar 2026, Mon
Breaking

सरकार आवासहीन बहनों को घर कराएंगी उपलब्ध, 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भरें जाएंगे फॉर्म

प्रमोद मिश्रा, 15 सितम्बर 2023

मध्यप्रदेश| विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार ने बहनों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। लाड़ली बहना योजना में 1250 रुपए प्रतिमाह, 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर के बाद सरकार आवासहीन बहनों को घर उपलब्ध कराएंगी। सरकार ने लाड़ली बहना आवास योजना के दिशा निर्देश जारी किए।

मध्य प्रदेश विकास आयुक्त कार्यालय की तरफ से सभी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी को पत्र लिखकर दिशा निर्देश बताएं गए। योजना में पीएम आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस एव पोर्ट पर पंजीकृत 3,78,662 परिवार जो कि भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर स्वत: रिजेक्ट हुए हैं। भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होने से छूटे और चिन्हित 97 हजार और ऐसे परिवार जो सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 एवं आवास प्लस की सूची में शामिल नहीं है, तथा उन्हें केंद्र अथवा राज्य की किसी भी आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ पात्र होंगे।

योजना के तहत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से निर्धारित आवेदन उपलब्ध कराएं जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को आवेदन भर कर जमा कराना होगा। जिसकी सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक की तरफ से पावती दी जाएगी। आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, आधर नंबर, बैंक खाता क्रमांक, जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हैं), लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक और स्वयं के सत्यापित कॉपी उपलब्ध कराना होगा।

Share
पढ़ें   कांग्रेस को लगा बड़ा झटका :  इंदौर से उम्मीदवार अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, BJP में हुए शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed