16 Jun 2025, Mon 6:12:22 AM
Breaking

विशेष सत्र में वर्तमान संसद भवन की आखिरी दिन की कार्यवाही में बोले सांसद अरुण साव, बोले : “अटल जी ने इसी संसद भवन से अलग छत्तीसगढ़ बनाया, यह सदैव स्मृति में रहेगा”

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 18 सितंबर 2023

यह संसद भवन छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों की आकांक्षा का गवाह रहा है। इसी सदन से भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें हमारा अलग छत्तीसगढ़ राज्य का उपहार दिया। यह बात भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व सांसद अरुण साव ने कही।

साव ने कहा कि वर्तमान संसद भवन में आज विशेष सत्र का अंतिम दिन है, इस ऐतिहासिक कक्ष में हम सब अंतिम बार हिस्सा ले रहे हैं। वास्तव में यह पल हम सबके लिए भावुक करने वाला है। हम जैसे लोगों के मन में ये भवन विशेष कृतज्ञता का भाव भरता है। आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।

अरुण साव ने विशेष सत्र में संबोधित करते हुए कहा, यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है, जब माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह पता था की अलग राज्य बनाने के बावजूद राज्य में सरकार विरोधी दल की बनेगी, तो भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यहां के लोगों के विकास के लिए, छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की हित में इस राज्य का निर्माण किया। उन्होंने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए हम सब छत्तीसगढ़ वासियों को बड़ा उपहार दिया, ये भवन हमारे अलग छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का गवाह रहेगा।

अरुण साव ने कहा जब भारत में संविधान का निर्माण हुआ और जनता के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने का निर्णय हुआ, तब 200 वर्षों तक भारत में हुकूमत करने वाले देश इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे चर्चिल ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है। लेकिन आजादी के 75 साल बाद भारत ने चर्चिल के पूर्वानुमानों को झुठला दिया है। हमने स्वाधीन भारत में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव हासिल किया है।

पढ़ें   त्वरित टिप्पणी : यूंही कोई योगी नहीं होता...UP की जनता ने BJP को पुनः सौंप दी विश्वास की चाभी।

21वीं सदी भारत की सदी

आज दुनिया ये कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। चंद्रयान-3 को अगर दक्षिणी ध्रुव में पहली बार किसी ने स्थापित किया तो वह भारत है। आजादी के इतिहास के बाद पहली बार एक आदिवासी परिवार की बेटी देश का मार्गदर्शन कर रही है।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार

धारा 370 को समाप्त करके सरदार पटेल के सपनों को नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होते हुए भी इसी भवन के माध्यम से देखा गया।
आज माननीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में देश गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ा है, गरीबों को मुख्यधारा में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है।

साव ने कहा कि 2047 तक एक शक्तिशाली भारत, एक समृद्ध भारत, एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव इसी भवन में रखी गई। देश की 140 करोड़ की जनता प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्की और विकास में अपने आप को सहभागी बनाकर इस संकल्प के साथ आगे बढ़ गई है, तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहे।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed