8 Mar 2026, Sun

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : भैयाथान और नवागढ़ में आमसभा को करेंगे संबोधित, परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 सितंबर 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के अनुसार असम के मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे । फिर एयरपोर्ट से सीधे भैयथान, विधानसभा – भटगांव, जिला सूरजपुर के लिए रवाना हो जाएंगे । भैयाथान में आमसभा को संबोधित करने के बाद नवागढ़ विधानसभा, जिला – बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां भी आमसभा को संबोधित करेंगे ।

नवागढ़ के बाद हिमंता बिस्वा सरमा रायपुर पहुंचेंगे और बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे । हिमंता बिस्वा सरमा को हिंदू फायरब्रांड नेता माना जाता है । सरमा हमेशा अपने बयान के लिए सुर्खियों में रहते हैं, अभी हाल के दिनों में विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में टिप्पणी करने के कारण, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन योजना पर बवाल: विपक्ष के तीखे सवाल, मंत्री के जवाब से नाखुश कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा, नारेबाजी के बीच सदन से वॉकआउट

 

 

 

 

 

You Missed