12 Mar 2026, Thu
Breaking

संवेदनाओं से जुड़ी, हमारी चेतना का विस्तार करने वाली पुस्तकों की आज सबसे ज्यादा आवश्यकता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 21 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में ‘बुत मरते नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रम्हवीर सिंह हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुस्तक के लेखक श्री ब्रम्हवीर को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तकें जो आंदोलित करें, पाठक को बांधकर रखें, संवेदनाओं से जुड़ी हों और जो हमारी चेतना का विस्तार करें ऐसी पुस्तकों की आज ज्यादा आवश्यकता है। आज हम अपने विचारों में संकुचित होते जा रहे हैं। आज कोई भी अपनी परंपरागत पहचान से बाहर आना नहीं चाहता। आज घुटन का दौर है, खुलेपन की बात करना बेमानी है लेकिन छत्तीसगढ़ में असहमति का सम्मान है, यहां अपनी बात खुलकर कह सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न वर्गों के बीच परस्पर सम्मान और सौहार्द्र को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जातियां तो हैं लेकिन उनमें वैमनस्यता नहीं है। यह हमारे पुरखों की गौरवशाली परंपरा रही है, इसे बढ़ाने की कोशिश हम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी लेखक होते हैं वे उपन्यास या अपनी कोई भी रचना को अपने बच्चे की तरह पालते हैं। तभी अच्छे से लिख पाता हैं। रचनाकार की भावनाएं अपनी रचना से जुड़ी होती हैं। आज लोगों को पुस्तकें पढ़ने का समय कम मिल पाता है। आज के समय में ऐसी पुस्तकें जो संवेदना और मानवीय गुणों से जुड़ी हैं, सोचने का एक नजरिया देती हैं। आज समाज को ऐसी पुस्तकों की जरूरत है। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने हरिभूमि, आईएनएच द्वारा छत्तीसगढ़ के पर्यटन पर केन्द्रित पुस्तक ‘आईए देखें छत्तीसगढ़’ का विमोचन भी किया।

पढ़ें   जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देशन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए पार्षद द्वारा 1 लाख रुपये की सहायता राशि



कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। डॉ. महंत ने पुस्तक के लेखक को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल पहले मैंने उनकी पहली पुस्तक का विमोचन किया था। आज दूसरी पुस्तक का विमोचन हो रहा है। उन्होंने लेखक को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने पुस्तक की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं, मानवता और इनके रोचक पात्रों के चित्रण के जरिए पुस्तक पाठकों को अंत तक बांधे रखती है। इसके माध्यम से गांव की राजनीति, जाति-समाज, क्षेत्र, इंसानियत, धर्म और सिस्टम का अच्छा प्रस्तुतिकरण किया गया है।  प्रख्यात पत्रकार और साहित्यकार तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राहुल देव ने विस्तार से पुस्तक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुस्तक पाठक की उत्कंठा को अंत तक बनाए रखती है। पुस्तक गांव और शहरों के अंतरसंबंध, मानवीय संवेदनाओं और संबंधों से गुथी हुई है। पुस्तक में संवेदना, मानवीयता, संबंधों की उष्मा की आंच पाठक को महसूस होती है। कथानक का घटना क्रम हमें परिचित सा महसूस होता है। इसकी नाटकीयता पुस्तक का आकर्षण बढ़ाती है। हरिभूमि और आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने स्वागत भाषण दिया। पुस्तक के लेखक ब्रम्हवीर सिंह ने भी पुस्तक के कथानक पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पत्रकार, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed