8 Mar 2026, Sun

नुवाखाई पर्व में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने आदिवासी समाज को दी शुभकामनाएं



*छुरा :-* नए अन्न को ग्रहण करने के पूर्व अपने कुलदेवता को अर्पित करने की परम्परा नुआखाई के अवसर पर छुरा ब्लॉक के ग्राम बोरियाझर में अष्टवर्गीय राजगोंड़ समाज सर्कल कछारडीह में नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भारतीय जनता पार्टी राजिम विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अध्यक्षता सदाराम सोरी केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रसभा झरगांव,विशिष्ट अतिथि तोकेश्वरी माँझी जनपद अध्यक्ष छुरा,केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,संतराम नेताम जनपद सदस्य,मनधर जगत,मदन ध्रुव सरपँच पिपराही,सुंदर ओटी सरपँच पटपरपाली,कृष्णा नेताम सरपँच केंवटीझर आदि शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम के पुजारियों द्वारा विधि विधान से भगवान बूढादेव व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और नए अन्न से बने व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को नवाखाई पर्व की बधाई देते हुए कहा कि किसी भी पर्व को पूरे परिवार के साथ मनाने की अप्रतिम खुशी होती है।

उन्होंने संपूर्ण समाज जनों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि आज यहां नवाखाई के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विशेष प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि वे अपने पार्टी के पूरे नेताओं के साथ यहां इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, यहां की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बनाये रखने का संकल्प हमें लेना होगा। इस दौरान उनका ग्रामवासियों व आदिवासी समाज के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने सभी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर फिंगेश्वर के नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु,भाजपा नेता राजू साहू,दुलार सिंह मरकाम,लव कुमार नेताम,मोहन लाल मरकाम,चमरू राम मरकाम,गड़हा राम नेताम,चैनसिंह ओटी,महेश मांझी,खिलावन नेताम,जयलाल,घसियाराम,बलीराम,कृष्णा जगत ,तिहारु राम मांझी आदि मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ क्रिकेट में भिलाई के होनहार खिलाड़ियों का जलवा, U-25 में विजय यादव और U-16 में मयंक साहू का हुआ सिलेक्शन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed