11 Mar 2026, Wed
Breaking

Breaking : पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का CM भूपेश पर अमर्यादित बयान.. जूते में घुस गया कीड़ा, तो बोले गागड़ा-‘मेरे जूते में..’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 सितंबर 2023

धरसीवां में परिवर्तन यात्रा की सभा में पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दरअसल महेश गागड़ा जब उद्बोधन दे रहे थे, तब उनके जूते में छिपकली जैसा कुछ कीड़ा घुस गया। इस दौरान पूर्व मंत्री गागड़ा के पास खड़े एक कार्यकर्ता ने महेश गागड़ा को आगाह किया। तब माइक थामे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कह दिया-‘मेरे जूते में भूपेश घुस गया।’

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जब अपने संबोधन के दौरान एक राज्य के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे, तब मंच में भाटापारा के भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा भी मौजूद थे।

दरअसल क्षेत्र के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अपने सम्बोधन के दौरान ये बातें कही हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के इस आपत्तिजनक बयान के बाद राज्य की सियासत गरमाने की सम्भावना बढ़ गई है।

 

Share
पढ़ें   हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : बिलासपुर से जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर के लिए फ्लाइट 1 जून से शुरू

 

 

 

 

 

You Missed