12 Mar 2026, Thu
Breaking

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी : बिलासपुर से जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर के लिए फ्लाइट 1 जून से शुरू

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 24 मई 2024

रबिलासपुर एयरपोर्ट के लिए अलायंस एयर ने रिवाइज्ड समर शेड्यूल जारी किया है। इसमें ढाई महीने से बंद प्रयागराज-जलबलपुर की फ्लाइट को एक जून से फिर शुरू किया जाएगा। वहीं, दिल्ली के लिए जगदलपुर से होकर फ्लाइट की सुविधा दी गई है।

बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी। इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे। इसका असर भी देखने को मिला। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है।

पहले जबलपुर और प्रयागराज फ्लाइट सप्ताह में चार दिन थी, जिसे अब घटा कर दो दिन कर दिया गया है। इसी तरह दिल्ली के लिए फ्लाइट पहले जगदलपुर फिर जबलपुर होकर दिल्ली जाएगी।

1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई। इसके साथ ही बिलासापुर हवाई अड्डे से सप्ताह में आठ फ्लाइट प्रयागराज, जबलपुर और दिल्ली के लिए चलती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट प्रयागराज और जबलपुर का संचालन बंद कर दिया गया है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

सोमवार

नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
मंगलवार

कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
बुधवार

नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।
गुरूवार
कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

पढ़ें   सुंदरबनी में दर्दनाक हादसा : राजौरी के चन्नी पराट में पशुशाला में लगी भयावह आग—5 मवेशी जिंदा जले, गरीब परिवार का सहारा छिना

शुक्रवार

जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
शनिवार

कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी।  इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रविवार

जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed