8 Mar 2026, Sun

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ली राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के संचालन समिति की बैठक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर. 30 सितम्बर 2023
उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (National Viral Hepatitis Control Program) की राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee) की बैठक ली। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी से बचाव का टीका लगाने के निर्देश दिए जिससे उनमें इसका संक्रमण रोका जा सके। उन्होंने हेपेटाइटिस के पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस के लिए अलग से डायलिसिस मशीन सुरक्षित रखे जाने का सुझाव दिया।
संचालन समिति की बैठक में हेपेटाइटिस से बचाव, जाँच एवं उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक जयप्रकाश मौर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह और विश्व स्वास्थ्य संगठन के श्री उरिया नाग भी बैठक में मौजूद थे।

Share
पढ़ें   CG के डेंटल कॉलेज मेस में खौफनाक लापरवाही: मूंग दाल में निकला मरा मेंढक, चावल में इल्ली, एक्सपायरी अनाज से बन रहा था खाना

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed