15 Jun 2025, Sun 6:26:33 AM
Breaking

बदल रहा मौसम का मिज़ाज़: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई 15 तक, जाने कैसे रहेगा मौसम

प्रमोद मिश्रा, 7 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को और आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में लगभग बारिश थम ही गई है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आगामी चार दिनों तो तापमान बदलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाएगी। बीते दिनों से प्रदेश में उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।


छत्तीसगढ़ में बारिश की आंकड़े देखने पर सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई है। वहीं सबसे काम बारिश सरगुजा में हुई है। प्रदेशभर में 1 जून से अब तक 1 हजार 36 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं राजधानी रायपुर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

Share
पढ़ें   CABINET निर्णय BREAKING : साय कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की बड़ी योजना, पढ़ें कैबिनेट के निर्णय

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed