11 Mar 2026, Wed
Breaking

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई : विधानसभा चुनाव से पहले बिलासपुर और रायगढ़ के कलेक्टर के साथ दुर्ग, कोरबा और राजनांदगांव के पुलिस कप्तान हटाए गए, 2 ASP को भी चुनाव आयोग ने हटाया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अक्टूबर 2023

 

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की है। कुछ देर पहले जारी आदेश में को छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को प्रभार मुक्त कर दिया गया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों में दिलचस्पी न लेने का उल्लेख किया है। वहीं हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है।


हटाए गए कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का नाम शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा का नाम शामिल हैं।

 

चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है, इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों का पैनल भी मंगाया है।

Share
पढ़ें   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी बैठक : मनरेगा से लेकर पीएम आवास और कृषि योजनाओं तक की हो रही गहन समीक्षा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री नेताम भी मौजूद

 

 

 

 

 

You Missed