8 Mar 2026, Sun

नवरात्र में डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें, माता की दर्शन के लिए भक्तो को रेल्वे ने दी विशेष सुविधा

प्रमोद मिश्रा, 14 अक्टूबर 2023

डोंगरगढ़| नवरात्र में छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थित मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए प्रदेश सहित पूरे देश से बड़ी संख्‍या में भक्‍त आते हैं। अगर आप भी नवरात्र में मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

दरअसल, नवरात्र पर लंबी दूरी की ट्रेनें और पैसेंजर डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कई घोषणाएं करते हुए रद की गई अनेक ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इससे माता के दर्शन करने जाने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन ने अक्टूबर और नवंबर की कई तारीखों पर जिन ट्रेनों को रद कर था, उनमें से कई ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। जिन रद ट्रेनों को चलाया जाएगा, उनमें मुख्य हावड़ा-मुंबई रूट की एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। खासतौर पर जोधपुर रेलवे और झारसुगुड़ा में ब्लाक की वजह से रद की गई और परिवर्तित मार्ग से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रि-स्टोर किया गया है।

यही नहीं, हर वर्ष की तरह रेलवे ने नई टाइम टेबल जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी कर एक अक्टूबर से इसे लागू कर दिया है। इसके अनुसार अलग-अलग स्टेशनों में ट्रेनों के आने-जाने के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। स्टेशन स्तर पर ट्रेनों के पांच से 10 मिनट फास्ट होने का दावा नए टाइम टेबल में किया जा रहा है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18207 दुर्ग-अजमेर और 31 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को जयपुर व अजमेर के मध्य रद की गई थी। अब इन रद ट्रेनों को निर्धारित समयानुसार चलाने की घोषणा की गई है।

रेलवे मंडल साल में एक बार एक अक्टूबर से ट्रेनों के परिचालन समय में थोड़ा बदलाव करता है, लेकिन पिछले कई महीनों से न तो पूरी ट्रेनें ब्लाक की वजह से चल पा रही हैं और न ही निर्धारित समय पर चल रही हैं। हर रोज चार से छह घंटे विलंब से ट्रेनें रायपुर पहुंच रही हैं। इसकी वजह से रेल यात्री परेशान हैं। ऐसे में नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनें चलेंगी या नहीं, यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता।

अधिकारियों का कहना है कि चारों दिशाओं में पटरी और सेक्शन सुधार के साथ ही दूसरी, तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम इन दिनों चल रहा है। रेल विकास का यह काम वर्ष 2024 तक चलेगा, यही कारण है कि कई बार ट्रेनों को रद किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर : रायपुर में 'राष्ट्रपति ध्वज सम्मान' और जगदलपुर में 'बस्तर ओलम्पिक समापन समारोह' में होंगे शामिल, जानें आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम....

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed