31 May 2025, Sat 2:45:23 PM
Breaking

सुकमा: 8 लाख की इनामी महिला प्लाटून डिप्टी कमाण्डर ने किया समर्पण

प्रमोद मिश्रा, 19 अक्टूबर 2023

सुकमा। पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष 8 लाख की इनामी महिला नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली संगठन में सक्रिय थी। आत्मसमर्पित नक्सली करतम जोगी जिले की कुकानार थाना क्षेत्र की निवासी है। जिला सुकमा एवं दन्तेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में हुई बड़ी नक्सली घटनाओ में शामिल थी।
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि महिला नक्सली, नक्सल संगठन में मिलिट्री प्लाटून में सक्रिय थी। आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहे नक्सल ऑपरेशन में इसका फायदा फोर्स को मिलेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नक्सली संगठन का रास्ता छोडकऱ समाज के मुख्य धारा में लौट आए, शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति लाभ लेते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सामान्य रूप जीवन-यापन कर सकते हैं।

Share
पढ़ें   कैबिनेट बैठक ब्रेकिंग : साय कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, देखें कैबिनेट के निर्णय

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed