10 Mar 2026, Tue
Breaking

कवर्धा : चुनाव के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 14 कर्मचारियों को हुआ नोटिस जारी

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा, 21 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 14 कर्मचारियों के विरूद्ध को नोटिस जारी किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण गत दिवस आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दल के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 3 सहित कुल 14 कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विधानसभा निर्वाचन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने नोटिस जारी करते हुए दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने कहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 14 कर्मचारियों में से 3 पीठासीन अधिकारी, 4 मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 7 मतदान अधिकारी क्रमांक 3 शामिल है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण एवं वर्गीकरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ सूचना जारी करते हुए कर्मचारियों से कहा गया कि निर्वाचन कार्य के अति महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होना शासकीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता लापरवाही एवं स्वेच्छाचारित को दर्शाता है। समय सीमा में जवाब नहीं देने अथवा जवाब समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कहते हुए कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय की छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत कबीरधाम ज़िले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया क्रमांक-71 एवं विधानसभा क्षेत्र कवर्धा क्रमांक-72 में प्रथम चरण पर दिनांक 7 नवंबर 2023 को मतदान होना प्रस्तावित है। निर्वाचन के विभिन्न प्रक्रियाओं में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित कर सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही है।

इन कर्मचारियों के विरूद्ध नोटिस जारी

कलेक्टर के निर्देश पर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विधानसभा निर्वाचन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने प्रधान पाठक मीना गुप्ता,व्याख्याता अर्जुनम चंद्रवंशी, परमजीत कौर अरोरा, राजेश कुमार साहू, कन्हैयालाल गुप्ता, सहायक प्राध्यापक अमोल कुमार गुप्ता, शिक्षकशिखा मिश्रा, रंजना राजपुत, सहायक शिक्षक प्रियंका चंद्रवंशी, श्रीमती सुनीता ठाकुर, बेनमती मोहले, ममता देवांगन, पंचदास पदवार, सहायक ग्रेड 03 श्री हरीश कुमार ठाकुर को नोटिस जारी किया है।

Share
पढ़ें   CGPSC मामले में दर्ज हुई FIR : CM विष्णुदेव साय ने X पर लिखकर अभ्यर्थियों को किया आश्वस्त, X पर लिखा - '....मेरे सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा...'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed