कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत 40 नाम

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 21 अक्टूबर 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस से कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम दीपक बैज, अमरजीत भगत, डॉक्टर चरण दास महंत, प्रेम साय सिंह टेकाम, नंदकुमार साय आदि शामिल हैं।

Share
पढ़ें   छठ पूजा का आज तीसरा दिन : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, CM भूपेश बघेल राजधानी के महादेव घाट में करेंगे पूजा अर्चना, पढ़ें अर्घ्य देने की विधि और उसका महत्व