11 Mar 2026, Wed
Breaking

MLA प्रमोद शर्मा को मनाने में कामयाब रहे कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू! : निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का था प्लान, अब कांग्रेस में होंगे प्रमोद शर्मा शामिल, कसडोल और बलौदाबाजार में करेंगे प्रचार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है । बलौदाबाजार के साथ कसडोल विधानसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा । बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने कसडोल और बलौदाबाजार से नामांकन फॉर्म खरीदा था और उम्मीद जताई जा रही थी कि कसडोल विधानसभा से प्रमोद शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे । लेकिन, कसडोल से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने प्रमोद शर्मा को मना लिया और अब प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे ।

मीडिया 24 न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक कल या परसों प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे । वहीं भाजपा ने भी कसडोल विधानसभा से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है । पार्टी ने धनीराम धीवर को अपना प्रत्याशी बनाया है ।

Share
पढ़ें   शिवसैनिकों ने जिला महिला बाल विकास अधिकारी का पुतला फुंक विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष संतोष यदु के नेतृत्व में प्रदर्शन

 

 

 

 

 

You Missed