7 Mar 2026, Sat
Breaking

भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/27 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता कर्जमाफी का विरोध कर रहे, लेकिन जब कांग्रेस सरकार किसानों के लिये योजना घोषित करती है तो भाजपा के नेता सबसे पहले उसका फायदा उठाते है। 2500 में धान खरीदी का फायदा भाजपा के नेता उठाते है। पिछली बार भाजपा के सारे नेताओं ने कर्ज माफी का लाभ लिया था, रमन सिंह, धर्मलाल कौशिक सहित भाजपा के छोटे- बड़े 2000 से अधिक नेताओं ने कर्जमाफी योजना का लाभ लिया था।

जब- जब किसानों को सहूलियत देने की बात आती है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यो होता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस ने किसानों के धान 2500 रूपये में खरीदी शुरू किया। तब भाजपा केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि 1 भी रूपये धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा नहीं दे सकते है। जबकि राज्य सरकार किसानों अपने संसाधन से दे रही थी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की, तो फरमान आ गया 86 लाख मीट्रिक टन जो लेने वाले थे नही लेंगे, 61 लाख मीट्रिक टन लेंगे, धान का कोटा घटा दिया। बार- बार भाजपा किसानों का विरोध क्यों करती है, भाजपा का किसानो से इतनी नफ्रत क्यो है? कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सब्सिडी देती है। तब भी केन्द्र सरकार जांच करवाती है कि यह धान का बोनस तो नही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्जा माफी की निर्णय लिया है, तो भाजपा उस पर भी सवाल खड़ा कर रही है? ऐसे समय जबकि पूरा देश कोरोना के समय तबाह हुआ है। बड़े- बड़े उद्योगपतियो के उद्योग बंद हो गये है। बड़े- बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद हो गये थे। अच्छे- अच्छे लोगों की कमर टूट गयी थी। किसानों को सहूलियत दी जा रही तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है? बड़े- बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ो का कर्ज माफ कर देते है। जब भाजपा अपने मित्रों को रवड़ी खिलायेंगे तो भाजपा को कोई दिक्कत नही है और किसानों का कर्जा माफ हो रहा तो भाजपा को तकलीफ हो रही, सवाल खड़ा कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का पहला अधिकार हमारे अन्नदाता का है और कांग्रेस पार्टी इस काम को करते रहेगी। भाजपा कितना भी विरोध करे। हम किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत देंगे। हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम किसानों की मदद करेंगे। किसानों का दाना-दाना धान भी खरीदेंगे। भाजपा को विरोध करना है करती रहे। किसानों को उनकी ऊपज की कीमत देने पर किसानों की खुशहाली से पूरे प्रदेश में खुशहाली है, गांवो से शहरों की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के रास्ते खुलते है

Share
पढ़ें   CG के दुर्ग में स्वामी आत्मानंद स्कूल में करंट फैलने से मचा हड़कंप : शिक्षकों ने छात्रों को सुरक्षित निकाला बाहर; मौक़े पर पहुचे अधिकारी, सभी बच्चे ख़तरे से बाहर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed