7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन: द्वितीय चरण के लिए आज पांचवे दिन 372 नामांकन पत्र हुए दाखिल

रायपुर/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन कुल 372 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने 740 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज पांचवे दिन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 12, जांजगीर-चांपा, भाटापारा में 10-10, बिल्हा, कुरूद में 9-9, सीतापुर, बिलासपुर, धरसींवा, गुण्डरदेही, दुर्ग ग्रामीण में 8-8, कोरबा, लोरमी, बेलतरा, रायपुर नगर पश्चिम, धमतरी, संजारी बालोद, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, अहिवारा, बेमेतरा में 7-7, प्रेमनगर, प्रतापपुर, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, तखतपुर, मुंगेली, जैजैपुर, खल्लारी, रायपुर नगर उत्तर, बिन्द्रानवागढ़, नवागढ़ में 6-6, मनेन्द्रगढ़, रामपुर, बिलाईगढ़, रायपुर ग्रामीण, आंरग, भिलाई नगर, साजा में 5-5, भटगांव, सामरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, धरमजयगढ़, कटघोरा, पाली तानाखार, मरवाही, मस्तूरी, चन्द्रपुर, पामगढ़, महासमुंद, कसडोल, अभनपुर, पाटन में 4-4, भरतपुर-सोनहत, कुनकुरी, खरसिया, कोटा, अकलतरा में 3-3, रामानुजगंज, सक्ती, बसना, राजिम और सिहावा में 2-2, बैकुण्ठपुर, जशपुर, सरायपाली, डौण्डीलोहारा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

Share
पढ़ें   मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पूछा - भूपेश बघेल ,दीपक बैज बताएं कांग्रेस के टिकट बेचने वाले ठेकेदार कौन है?

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.