8 Mar 2026, Sun

CG में कांग्रेस की बड़ी घोषणा : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का किया वादा, ‘राजीव गांधी तेंदूपत्ता संग्राहक न्याय योजना’ की होगी शुरुआत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में चार बड़ी घोषणाएं करने के बाद आज कांग्रेस ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं । पहली सबसे बड़ी घोषणा KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है । साथ ही प्रत्येक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को अनिवार्य बोनस देने के उद्देश्य से “राजीव गांधी तेंदूपत्ता संग्राहक न्याय योजना” आरंभ की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।

कांग्रेस ने एक और बड़ी घोषणा की है, जिसमें लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाने की बात कही है ।

आज कांकेर में जनसभा के दौरान कांग्रेस ने यह घोषणा की है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ आप का हल्लाबोल: मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

 

 

 

 

 

You Missed