13 Apr 2025, Sun
Breaking

पंडरिया में आज भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी,नड्डा होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा, 29 अक्टूबर 2023

कवर्धा।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर को पंडरिया में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। जगत प्रकाश नड्डा पंडरिया में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आगमन होगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी का पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में विशेष आगमन हो रहा है, जहाँ वे दोपहर 2 बजे पंडरिया स्थित शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली में पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भावना बोहरा से जेपी नड्डा के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के आगमन एवं संबोधन तथा मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा एवं एक नई उर्जा का संचार होगा। श्री नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पुनः विकास एवं सुशासन को स्थापित कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करेंगे।

पढ़ें   50 लोगों ने किया BJP में प्रवेश : पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप ने किया संबोधित, बोले : "प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से बदलेगी अंतिम छोर व्यक्ति की जिंदगी"

विगत पांच वर्षों में पंडरिया में जिस तरह से विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।

 

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed